MyGov हिन्दी न्यूज डेस्क
23.5K subscribers
4.03K photos
113 videos
2.76K links
टेलीग्राम पर MyGov, भारत सरकार का आधिकारिक हिन्दी चैनल।
MyGov होमपेज: mygov.in
加入频道
नई ऊंचाईयों की ओर- भारत का ऑटो सेक्टर... 🚗

हल्के वाहनों के लिए तीसरा सबसे बड़ा बाजार बनने से लेकर ईवी की बिक्री और बायोएथेनॉल उत्पादन में वृद्धि दर्द करने तक, भारत 2029 तक दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल निर्माता बनने की राह पर है।

आइए इस थ्रेड द्वारा, इस बदलाव की यात्रा को जानें...

#AutoIndustry #NewIndia
भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हल्का वाहन की बिक्री का बाजार है, जिसने पिछले साल 5 मिलियन से अधिक इकाइयों की बिक्री के साथ जापान को पीछे छोड़ दिया है।

हल्के वाहनों के लिए शीर्ष स्थान के साथ, भारत नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

#AutoIndustry #NewIndia
भारत की बायोएथेनॉल उत्पादन क्षमता तेजी से बढ़ रही है, जो कि इथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ESY) 2022-23 में 9.75 बिलियन लीटर से बढ़कर (ESY) 2025-26 में 15 बिलियन लीटर हो गई है। यह सतत विकास एक हरित कल को बढ़ावा देता है।

#AutoIndustry #NewIndia
भारत में बिकने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या वित्त वर्ष 2022 में 4.58 लाख से बढ़कर वित्त वर्ष 2023 में 11.83 लाख हो गई है, जो कि एक स्थायी भविष्य की ओर ले जाने वाली विद्युत क्रांति का प्रतीक है।

#AutoIndustry #NewIndia