MyGov हिन्दी न्यूज डेस्क
23.5K subscribers
4.03K photos
113 videos
2.76K links
टेलीग्राम पर MyGov, भारत सरकार का आधिकारिक हिन्दी चैनल।
MyGov होमपेज: mygov.in
加入频道
*उपयोगी जानकारी*

कोरोना अपडेट

❇️ #LargestVaccineDrive: देश में 4 करोड़ 84 लाख से अधिक लाभार्थियों को #CovidVaccine की खुराक दी जा चुकी है।

👉 पिछले 24 घंटे में 32 लाख 53 हजार लाभार्थियों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

👉 4 करोड़ (4,06,31,153) से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई।

❇️ 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति कोरोना टीकाकरण से लिए पात्र होगा। 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण के लिए गंभीर बीमारी होना जरुरी नहीं होगा।

❇️ महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तमिलनाडु में दैनिक नए मामलों की वृद्धि जारी है। इन राज्यों में कुल मामलों का 80.90% हिस्सा है।

❇️ मध्यप्रदेश में आज से कोरोना उपयुक्त व्यवहार के लिए संकल्प अभियान की शुरुआत की जाएगी।

❇️ झारखंड के स्वास्थ्य सचिव ने सभी जिलों के उपायुक्तों को कोरोना के बढ़ते संक्रमण दर को नियंत्रित करने के लिए कंटेनमेंट और माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने का निर्देश दिया।
👉 कोरोना परीक्षण को बड़े पैमाने पर शुरु करने के लिए विशेष अभियान।

❇️ तेलंगाना में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 412 नए मामले पाए गए हैं।

❇️ कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना के कारण लॉकडाउन की घोषणा की।

❇️ उत्तर प्रदेश में कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल 24 से 31 मार्च तक बंद रहेंगे।

❇️ कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बिहार के मुख्यमंत्री ने लोगों को सतर्क रहने का अनुरोध किया।
👉 इसके अलावा लोगों को होली के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करने और इकट्ठा न होने की सलाह दी।

❇️ गुजरात में पिछले 24 घंटे के दौरान 1640 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

❇️ प्रधानमंत्री ने बताया कि दुनिया ने कोरोना काल के दौरान भारत की क्षमता देखी है। पिछले 21 वर्षों के दौरान मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री के रुप में उन्होंने एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली है : पीएम मोदी

अन्य अपडेट:

❇️ स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत लाभार्थियों के 23 लाख से अधिक ऋण स्वीकृत किए गए हैं: सरकार

❇️ #FarmersFirst: सरकार का कहना है कि चालू खरीफ विपणन सीजन खरीद संचालन से 1 करोड़ से अधिक धान किसानों को #MSP मूल्य पर 1,29,000 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ हुआ।

❇️ पुराने लाइटहाउस कानून को बदलने के लिए, मरीन एड्स टू नेविगेशन बिल, 2021 लोकसभा में पारित।

👉 यह विधेयक देश में नेविगेशन के लिए विकास, रखरखाव और प्रबंधन के लिए एक रूपरेखा प्रदान करेगा।

❇️ संसद ने खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक 2021 राज्यसभा में पेश किया।

👉 इस विधेयक से खानों को अपनी जरूरतों को पूरा करने के बाद खुले बाजार में परमाणु खनिजों के अलावा अपने वार्षिक खनिज उत्पादन का 50% तक बेचने की अनुमति मिलती है।

❇️ #CabinetDecisions

👉 संघ लोक सेवा आयोग, भारत और स्वतंत्र प्रशासनिक सुधार और सिविल सेवा आयोग, अफगानिस्तान के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।

👉 भारत तथा जापान के बीच में जल संसाधन के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।