MyGov हिन्दी न्यूज डेस्क
23.5K subscribers
4.03K photos
113 videos
2.76K links
टेलीग्राम पर MyGov, भारत सरकार का आधिकारिक हिन्दी चैनल।
MyGov होमपेज: mygov.in
加入频道
* उपयोगी जानकारी *

❇️ #LargestVaccineDrive
भारत 88.5 लाख से अधिक लोगों के टीकाकरण के साथ विश्व का सबसे बड़ा वैक्सीन ड्राइव चला रहा है।

❇️ पीएम श्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से #NASSCOM टेक्नोलॉजी एंड लीडरशिप फोरम, NTLF को संबोधित करेंगे।
-इस वर्ष के आयोजन का विषय 'Shaping the future towards a better normal' है।

❇️ पीएम श्री नरेंद्र मोदी 18 फरवरी 2021 को असम में ‘महाबाहु-ब्रह्मपुत्र’ को लॉन्च करेंगे और दो पुलों का शिलान्यास करेंगे।

❇️ #AmazonIndia भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का विनिर्माण शुरू करेगा।

❇️ कोरोना टीकाकरण तथा #AatmanirbharBharat के लिए जागरुकता के प्रसार हेतु मल्टीमीडिया प्रदर्शनी वैन के यात्रा की शुरुआत।
- इसे मुंबई से हरी झंडी दिखाई गई।

❇️ #FAKENews
दावा: एक दस्तावेज में दावा किया जा रहा है कि बंगाल के विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने तिथियों की घोषणा कर दी है।
तथ्य: चुनाव आयोग द्वारा अभी तक ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।
*उपयोगी जानकारी*

❇️ कुल टीकाकरण
🔸 पहली डोज- 12.83 करोड़
🔸 दूसरी डोज- 2.89 करोड़

❇️ सक्रिय मामलों की वर्तमान स्थिति
🔸 1 लाख से कम मामलों वाले राज्य- 12
🔸50 हजार से कम मामलों वाले राज्य- 7
🔸 50 हजार से अधिक मामलों वाले राज्य- 17

❇️ केंद्र ने कोविड संबंधित चिकित्सा आपूर्ति के आयात पर से #IGST माफ किया, 30 जून तक की दी गई छूट।

❇️ एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के छात्रों को पर्यवेक्षक के अंतर्गत हल्के कोविड मामलों के टेली-परामर्श और निगरानी के लिए उपयोग किया जा सकता है।

❇️ कोविड ड्यूटी के 100 दिनों को पूरा करने वाले चिकित्सा कर्मियों को कोविड राष्ट्रीय सेवा सम्मान दिया जाएगा।

❇️ #FAKENews: रेमिडिसिवियर दवा के नाम से 'COVIPRI' नाम की एक नकली दवा बाजार में प्रचलित हो रही है। नकली दवाओं से सावधान रहें।

❇️ कोरोना की चेन तोड़ने में मदद करें और टीका जरुर लगवाएं : https://youtu.be/u0kdIQ6FzrY
*उपयोगी जानकारी*

❇️ कुल दिए गए डोज- 17.01 करोड़ से अधिक

🔸 पिछले 24 घंटे में दिए गए डोज- 6.89 लाख

❇️ 18 से 44 वर्ष के नागरिकों को दिए गए डोज- 20 लाख

🔸 पिछले 24 घंटे में दिए गए डोज- 2.43 लाख

❇️ कुल परीक्षण- 30,37,50,077

❇️ केंद्र ने कोरोना रोगियों के बीच फंगल इंफेक्शन के प्रबंधन पर एडवाइजरी जारी किया है।

❇️ भारत में स्पुतनिक-V वैक्सीन की 1.5 लाख खुराकें पहुंची।

❇️ उत्तर प्रदेश, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर में 17 मई तक लॉकडाउन, तमिलनाडु में 24 मई तक लॉकडाउन।

❇️ सरकार दिल्ली के 7 केंद्रों पर कोविड रोगियों के लिए आयुष-64 वितरित करेगी।

❇️ #FakeNews: एक खबर में दावा किया जा रहा है कि भारत बायोटेक की वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ को 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए मंजूरी दे दी गई है, यह गलत है। वर्तमान में केवल 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक टीकाकरण के लिए पात्र हैं।
* उपयोगी जानकारी *

❇️ मेगा टीकाकरण अभियान आज शुरू हुआ, संशोधित दिशानिर्देशों के कार्यान्वयन के पहले दिन शाम 4 बजे तक रिकॉर्ड तोड़ 47 लाख #COVID19 वैक्सीन खुराक प्रशासित।

❇️ जुलाई और अगस्त में बढ़ेगी टीकाकरण की रफ्तार : गृहमंत्री

❇️ केंद्र अब तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 29.35 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज प्रदान कर चुका है।

❇️ डब्ल्यूएचओ ने भारत सरकार के साथ मिलकर योग को और लोकप्रिय बनाने के प्रयास में आज 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर mYoga ऐप लॉन्च किया। यह 'वन वर्ल्ड-वन हेल्थ' के हमारे सामूहिक दृष्टिकोण को साकार करने में भी मदद करेगा।

❇️ #FAKENews: भारत बायोटेक द्वारा डब्ल्यूएचओ को तीसरे चरण का डेटा प्रदान करने की खबरें गलत हैं और इसका कोई प्रमाण नहीं है।

❇️ देखें कि वायरस से ठीक होने के बाद भी कोविड वैक्सीन लेना क्यों जरूरी है: https://youtu.be/UGwrvZTJ3dQ