MyGov हिन्दी न्यूज डेस्क
23.5K subscribers
4.03K photos
113 videos
2.76K links
टेलीग्राम पर MyGov, भारत सरकार का आधिकारिक हिन्दी चैनल।
MyGov होमपेज: mygov.in
加入频道
* उपयोगी जानकारी *

❇️ #IndiaFightsCorona
महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और छत्तीसगढ़ में कोरोना के दैनिक नए मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

❇️ #StaySafe
#LargestVaccineDrive के 24 वें दिन (24 फरवरी, 2021 को) 5,03,947 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई।

👉 कुल 1,26,71,163 वैक्सीन खुराक में से,
▪️1,10,54,815 (HCWs और FLWs) ने वैक्सीन की पहली खुराक प्राप्त की है।
▪️16,16,348 HCWs को वैक्सीन की दूसरी खुराक मिली है।

❇️ पीएम मोदी ने पुदुचेरी में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
एनएच 45-ए की 56 किलोमीटर लंबी चार लेन तथा JIPMER कराईकल कैंपस की आधारशिला रखी।
▪️ JIPMER ब्लड सेंटर।
▪️ लॉस्पेट में 100 बिस्तर वाले गर्ल्स हॉस्टल️
▪️हेरिटेज मैरी बिल्डिंग का पुर्ननिर्माण।

❇️ पीएम नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में कोयम्बटूर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्मित आवासों का उद्घाटन किया।
▪️इसका उद्देश्य लोगों को गरिमापूर्ण जीवन प्रदान करना है।
▪️हर किसी को आश्रय सुनिश्चित कराना।

❇️ #ResponsibleFreedom
सरकार ने आईटी (मध्यस्थों के दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) नियम 2021 को अधिसूचित किया।

👉इसमें ओटीटी, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के लिए डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड शामिल है।
अधिक जानकारी के लिए: 🔗https://transformingindia.mygov.in/all-infographics/ पर विजिट करें।

❇️ पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 27 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे #TheIndiaToyFair का उद्घाटन करेंगे।

▪️इस मेले का आयोजन 27 फरवरी से 2 मार्च 2021 तक किया जाएगा।
▪️इसका उद्देश्य सभी खरीदारों, विक्रेताओं, डिजाइनरों आदि को एक साथ लाना है।
अधिक जानकारी के लिए: https://theindiatoyfair.in/ पर विजिट करें।

❇️ #FAKENewsALERT

🚨अफवाह: श्रम और रोजगार मंत्रालय 1990 से 2021 तक काम करने वाले कर्मचारियों को 1,20,000 रुपये दे रहा है।
तथ्य: श्रम मंत्रालय द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।