MyGov हिन्दी न्यूज डेस्क
23.5K subscribers
4.03K photos
113 videos
2.76K links
टेलीग्राम पर MyGov, भारत सरकार का आधिकारिक हिन्दी चैनल।
MyGov होमपेज: mygov.in
加入频道
कोरोनावायरस पर नवीनतम जानकारी (27 अप्रैल 2021, सुबह 8 बजे) 👇

🔸 सक्रिय मामले: 28,82,204
🔸 अस्पताल से छुट्टी: 1,45,56,209
🔸 मृत्यु के मामले: 1,97,894

* कोरोना पर सरकार द्वारा जारी नवीनतम एडवाइजरी के लिए mygov.in/covid-19 पर विजिट करें। *
#Remdesivir कोई रामबाण नहीं है। इसे सिर्फ उन मरीजों को दी जानी चाहिए जो अस्पताल में भर्ती हैं, रिपोर्ट के मुताबिक मरीज की मध्यम और गंभीर स्थिति हो, जिनका ऑक्सीजन सेचुरेशन 93 से कम हो रहा हो: डॉ. रणदीप गुलेरिया, निदेशक, एम्स दिल्ली #IndiaFightsCorona

👉 https://youtu.be/5g9kI9pLgek
कोविड-19 के हल्के मामलों के लिए उपचार। #IndiaFightsCorona
अनुलोम-विलोम फेफड़े को स्वस्थ रखने में बेहद फायदेमंद है। इसमें लंबी सांस लेकर रुकने से शरीर को ऑक्सीजन भी सही तरीके से मिलती है: डॉ. नरेश त्रेहन, चेयरमैन, मेदान्ता #IndiaFightsCorona

👉 https://youtu.be/4jFzbvETs8k
बाहर से घर आने पर पहले अपना मास्क उतारें, कपड़े बदलें, फिर परिवार के किसी सदस्य से मिलें। वायरस में संक्रमण फैलाने की क्षमता डबल हो गई है। इसलिए बचाव के तरीकों का कड़ाई से पालन करना ही श्रेष्ठ है: डॉ. नरेश त्रेहन, चेयरमैन, मेदान्ता

https://youtu.be/hJIMHTg6Cxg
पीएम केयर्स के माध्यम से देशभर में सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 551 पीएसए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। देश भर के जिला मुख्यालयों पर सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाए जाएंगे।
*उपयोगी जानकारी*

❇️ तीसरे चरण के लिए पंजीकरण कल से शुरु होगा। टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से किया जा सकेगा।

❇️ अब तक कुल 14.5 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

❇️ पिछले 24 घंटे में 3.23 लाख नए मामले।

❇️ सरकार ने 10 और 20 मीट्रिक टन क्षमता के 20 क्रायोजेनिक टैंकरों का आयात किया, और उन्हें राज्यों को आवंटित किया है।

❇️ राष्ट्रीय उर्वरक लिमिटेड ने नोएडा में चार ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने का आदेश दिया।

❇️ देश भर में लगभग 4,000 कोविड केयर कोच में लगभग 64,000 कोविड केयर बेड्स की व्यवस्था है।

❇️ ब्रिटेन, भारत को महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति प्रदान कर रहा है।

❇️ होम आइसोलेशन में रहना है या अस्पताल में भर्ती होना है जानिए यह जवाब डॉक्टर्स से: https://youtu.be/1opeJ_kMRpU
देखिए देश में कोविड-19 वैक्सीन की कम से कम एक डोज पाने वाली आबादी के राज्यवार आंकड़े।
18 साल से अधिक उम्र के सभी नागरिकों के टीकाकरण के लिए पंजीकरण आज (28 अप्रैल 2021) शाम 4 बजे से शुरू होगा। टीकाकरण के लिए पंजीकरण कोविन प्लेटफार्म या आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से किया जा सकता है। #IndiaFightsCorona

👉 https://youtu.be/qobVT5MhgfA
कोरोनावायरस पर नवीनतम जानकारी (28 अप्रैल 2021, सुबह 8 बजे) 👇

🔸 सक्रिय मामले: 29,78,709
🔸 अस्पताल से छुट्टी: 1,48,17,371
🔸 मृत्यु के मामले: 2,01,187

* कोरोना पर सरकार द्वारा जारी नवीनतम एडवाइजरी के लिए mygov.in/covid-19 पर विजिट करें। *
* उपयोगी जानकारी *

❇️ * कुल टीकाकरण: 14.78 करोड़ से अधिक *

❇️ * पीएम मोदी ने देश में कोरोना के स्थिति की समीक्षा की। *

❇️ * 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए #CovidVaccination के लिए रजिस्ट्रेशन आज शाम 4 बजे से शुरू होगा। *

❇️ * 15 करोड़ से अधिक टीके राज्यों को नि: शुल्क प्रदान किए गए हैं। *

❇️ * राज्यों द्वारा उपयोग के लिए लगभग 64 हजार बेड के साथ रेलवे ने लगभग 4000 कोविड केयर कोच बनाए हैं। *

❇️ * भारतीय सेना ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली कैंट में अस्पताल की सुविधा स्थापित की है। *

❇️ * आयुष मंत्रालय ने होम आइसोलेशन में कोरोना मरीजों के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी किए। *

❇️ * #FactCheck: कोवैक्सीन कोरोना के डबल म्यूटेंट स्ट्रेन को भी प्रभावी रुप से बेअसर कर सकता है। *

❇️ * बाहर तभी निकलें जब बेहद आवश्यक हो। सुरक्षित रहें और कोरोना अनुरुप व्यवहार का पालन करें। *
👉 * कोरोना संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए mygov.in/covid-19 पर विजिट करें। *