MyGov हिन्दी न्यूज डेस्क
23.5K subscribers
4.03K photos
113 videos
2.76K links
टेलीग्राम पर MyGov, भारत सरकार का आधिकारिक हिन्दी चैनल।
MyGov होमपेज: mygov.in
加入频道
27 अक्टूबर, 2021 का #MyGovDailyDigest देखिए और #COVID19 से संबंधित सभी नवीनतम समाचारों, और सरकार की महत्वपूर्ण गतिविधियों से जुड़ी जानकारी से खुद को करें अपडेट!

👉 https://youtu.be/t_DTWU-ovbs
* उपयोगी जानकारी *

❇️ कम टीकाकरण वाले जिलों में पूर्ण टीकाकरण के उद्देश्य से डोर-टू-डोर टीकाकरण हेतु "हर घर दस्तक" टीकाकरण अभियान जल्द ही शुरू किया जाएगा।

❇️ माननीय प्रधानमंत्री ने 16वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लिया

🔸अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी तथा जलवायु को प्रभावित न करने वाली जीवनशैली के बीच बेहतर संतुलन बनाए रखने का आह्वान।

❇️ अब तक कोविड वैक्सीन के 104.04 करोड़  डोज दिए जा चुके हैं।

❇️ राष्ट्रीय रिकवरी दर मार्च '20 के बाद से अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंची, जो वर्तमान में 98.20 प्रतिशत है।

❇️ पिछले 24 घंटों में कोविड के 16,156 नए ​​मामले दर्ज किए गए, जिससे सक्रिय केस लोड 1,60,989 तक पहुंचा।

❇️ दैनिक कोविड मामले की पॉजिटिविटी वर्तमान में 1.25% है।

❇️ भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल AGNI-5 का सफल परीक्षण किया।
बंदरगाहों और भूमि बंदरगाहों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए दिशानिर्देश। #IndiaFightsCorona
इन देशों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त उपाय निर्धारित। #IndiaFightsCorona
* उपयोगी जानकारी *

❇️ प्रधानमंत्री ने वीसी के माध्यम से 18वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा-

🔸 कोविड-19 के कारण हम सभी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

🔸यह चुनौतीपूर्ण समय भारत-आसियान मैत्री की परीक्षा का भी था।

❇️ अब तक 104.67 करोड़ वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं।

❇️ मेगा टीकाकरण अभियान- 'हर घर दस्तक' के तहत कोविड टीकाकरण अभियान में और गति लाई जा रही है।

❇️ प्रधानमंत्री आज रात 16वें #G20Summit और COP-26 वर्ल्ड लीडर्स समिट में भाग लेने के लिए इटली और यूके की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।

❇️ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सीआईआई एशिया हेल्थ 2021 समिट के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा, "स्वस्थ समाज से ही समृद्ध राष्ट्र बनता है"।
* उपयोगी जानकारी *

❇️ इटली के रोम पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी; 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक #G20Summit और #COP26 के वर्ल्ड लीडर्स समिट में भाग लेंगे।

❇️ अब तक 104.82 करोड़ वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं।

❇️ पिछले 24 घंटे में कोविड के 14,348 नए मामले सामने आए।

❇️ कोविड के अब तक 60.58 करोड़ जांच किए गए।

❇️ #APVAX के तहत कोविड वैक्सीन खरीदने के लिए एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक और एशियन डेवलपमेंट भारत को 2 बिलियन अमरीकी डॉलर के ऋण को-फाइनेंस करेंगे।

❇️ भारतीय रेलवे आज से भारत की पहली फुल इकोनॉमी एसी -3 टियर ट्रेन #गतिशक्ति एक्सप्रेस चलाएगा।
वर्ष 2022 में हमारी पार्टनरशिप के 30 वर्ष पूरे होंगे। भारत भी अपनी आज़ादी के 75 वर्ष पूरे करेगा। मुझे बहुत हर्ष है कि इस महत्वपूर्ण पड़ाव को हम 'आसियान-भारत मित्रता वर्ष' के रूप में मनाएंगे: प्रधानमंत्री

👉 https://youtu.be/pJnywCQHkP0
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
दोपहिया वाहनों पर बाल यात्रियों की सुरक्षा के लिए सरकार ने बनाए नए नियम। यदि मोटरसाइकिल पर 4 साल से कम उम्र का बच्चा बैठा हो तो चालक को सुनिश्चित करना होगा कि बच्चे ने हेलमेट पहना हो और उसकी अधिकतम गति 40 किमी/घंटा से ज्यादा न हो। #TransformingIndia
* उपयोगी जानकारी *

❇️ अब तक कोविड वैक्सीन के 105.32 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं।

❇️ राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 109.63 करोड़ वैक्सीन के डोज प्रदान किए गए।

❇️ माननीय प्रधानमंत्री ने रोम में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ एक संयुक्त बैठक की।

❇️ प्रधानमंत्री मोदी ने रोम में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की; स्थानीय समुदाय ने उनका बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया।

❇️ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के तहत न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट वैक्सीन के राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की।

🔸 इससे निमोनिया से होने वाली बाल मृत्यु दर में करीब 60 फीसदी की कमी आएगी।

❇️ चेन्नई-मैसूर-चेन्नई शताब्दी एक्सप्रेस पहली आईएमएस-प्रमाणित ट्रेन बनी।
जल जीवन मिशन से देश में अब 'हर घर जल' का सपना हो रहा साकार! आइए संकल्प लें कि अब जल की एक बूंद भी नहीं करेंगे बर्बाद और अगली पीढ़ी को देंगे शुद्ध जल का उपहार। #TransformingIndia

👉 https://youtu.be/PM308RgbPuo
* उपयोगी जानकारी *

❇️ कुल टीकाकरण कवरेज 105.43 करोड़ से अधिक हुआ।

❇️ माननीय प्रधानमंत्री जी ने इतालवी विश्वविद्यालयों के इंडोलॉजिस्ट और संस्कृत विद्वानों से मुलाकात और बातचीत की।

🔸इटली में विश्व युद्ध में लड़ने वाले भारतीय सैनिकों को भी श्रद्धांजलि दी

🔸 इतालवी हिंदू संघ-सनातन धर्म संघ और इस्कॉन समुदाय के सदस्यों से मुलाकात और बातचीत की

🔸 भगवद गीता के संदेश को फैलाने और इटली में भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के उनके योगदान की सराहना की।

❇️ पिछले 24 घंटों में सामने आए नए मामले: 14,313

❇️ पिछले 24 घंटों में 13,000 से अधिक मरीज ठीक हुए; रिकवरी रेट अभी 98.19% है

❇️ डीआरडीओ और भारतीय वायु सेना ने लंबी दूरी के बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया

❇️ सरकार यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम के तहत न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट वैक्सीन (पीसीवी) का राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया

❇️ नई दिल्ली को पटना से जोड़ने वाली भारत की पहली नई एसी 3 इकोनॉमी कोच वाली 'गति शक्ति एक्सप्रेस' शुरू।

❇️ आइए जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के गुमनाम नायकों के समर्पण और अथक प्रयासों का सम्मान करें।

🔗 पद्म पुरस्कार प्रश्नोत्तरी 2021 आज ही लें: Quiz.mygov.in/quiz/padma-awards-quiz-2021
बंदरगाहों और भूमि बंदरगाहों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए दिशानिर्देश। #IndiaFightsCorona
कोरोना से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल बेहद जरुरी है। जीवन है बचाना तो, मास्क जरुर लगाना!
#Unite2fightcorona
पीएम के दूरदर्शी नेतृत्व में देश वैश्विक स्तर पर लगातार नई-नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। अब निर्यात में विकसित और बड़े निर्यातक देशों को पीछे छोड़ आगे निकला भारत। निर्यात में भारत ने सभी G7 देशों को पछाड़ दिया है। #TransformingIndia

👉 https://youtu.be/GzL2jXjtBfs
* उपयोगी जानकारी *

❇️ इटली में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी:

🔸रोम में वैश्विक अर्थव्यवस्था और वैश्विक स्वास्थ्य पर #G20 सत्र में भाग लिया।

🔸#G20Summit से पहले वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस से मिले और पोप को भारत आने का न्योता दिया।

🔸इटली में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत की और विविध विषयों पर उनके विचार सुने।

❇️ कुल टीकाकरण 106 करोड़ से अधिक है।

🔸शाम 5:15 बजे तक 61.66 लाख से ज्यादा डोज दिए गए।

❇️ पीएम ने #MSMEs द्वारा 1 लाख रोजगार सृजित करने के लिए #मणिपुर की सराहना की।

❇️ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 111.13 करोड़ वैक्सीन के डोज प्रदान किए गए।

🔸 12.73+ करोड़ डोज शेष और अप्रयुक्त हैं

❇️ केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने चेन्नई में भारत के पहले और अद्वितीय मानवयुक्त महासागर मिशन 'समुद्रयान' का शुभारंभ किया।

❇️ जब हम 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने के लिए तैयार हैं, आइए हम सरदार वल्लभभाई पटेल से प्रेरणा लें।

🔗 क्विज़ में भाग लें: Quiz.mygov.in/quiz/quiz-on-rashriya-ekta-diwas-2021