MyGov हिन्दी न्यूज डेस्क
23.5K subscribers
4.03K photos
113 videos
2.76K links
टेलीग्राम पर MyGov, भारत सरकार का आधिकारिक हिन्दी चैनल।
MyGov होमपेज: mygov.in
加入频道
* उपयोगी जानकारी *

❇️ * कुल टीकाकरण: 16.73 करोड़ से अधिक *

❇️ * राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों को 17.49 करोड़ टीके मुफ्त उपलब्ध कराए गए हैं। *

❇️ * स्वास्थ्य मंत्री ने नागरिकों से कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज अवश्य लगवाने की अपील की। *

❇️ * कोरोना स्वास्थ्य सुविधा में एडमिशन के लिए कोविड-19 पॉजिटिव रिपोर्ट अब आवश्यक नहीं: सरकार *

❇️ * DCGI ने इमरजेंसी यूज के लिए DRDO द्वारा विकसित एंटी-कोविड दवा को मंजूरी दिया। *

❇️ * #FactCheck: गर्म पानी पीने से कोरोना ठीक नहीं होता है न ही यह कोरोना का इलाज है। *

❇️ * महाराष्ट्र को अपनी तीसरी ऑक्सीजन ट्रेन मिली। *

❇️ * रोगी की निगरानी के लिए इन 7 प्रोटोकॉल का पालन करें, लेकिन डॉक्टर से संपर्क में जरूर रहें! *
👉 * https://youtu.be/tjBLON2EL1E *
माईगव कोरोना हेल्पडेस्क के माध्यम से पिनकोड के आधार पर अपने निकटतम टीकाकरण केंद्र और वहां उपलब्ध स्लॉट का पता करें!
👉 व्हाट्सएप नंबर 9013151515 पर नमस्ते ’टाइप करें या
👉 इस लिंक पर पर क्लिक करें: https://wa.me/919013151515?text=Hi
सजग व सतर्क रहें, डरे नहीं! #IndiaFightsCorona #TogetherWeCan
अगर ऑक्सीजन का सैचुरेशन लेवल 94, 95 है तो घबराने की जरुरत नहीं है। ऐसे में ऑक्सीजन लगाकर सैचुरेशन लेवल 98 करने की कोशिश न करें। #Oxygen का दुरुपयोग रोकना बहुत जरूरी है: डॉ. रणदीप गुलेरिया, निदेशक, एम्स दिल्ली

https://youtu.be/RgRNfj812-s
*उपयोगी जानकारी*

❇️ कुल दिए गए डोज- 16.94 करोड़ से अधिक
🔸 पिछले 24 घंटे में दिए गए डोज- 20 लाख से अधिक

❇️ पिछले 24 घंटे में रिकवर- 3.8 लाख से अधिक

❇️ रेलवे ने पूरे देश में लगभग 3400 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचाई।

❇️ नेशनल टास्क फोर्स का गठन पूरे देश में ऑक्सीजन का आवंटन कारगर रूप से करने के लिये किया गया है।

❇️ वैश्विक सहायता प्रभावी रूप से आवंटित और तत्काल ही सरकार द्वारा वितरित की जा रही है।

❇️ देखिये कि योग को आध्यात्मिक टीका क्यों कहा जा रहा है: https://youtu.be/8R07goU1oj0
कोरोनावायरस पर नवीनतम जानकारी (09 मई 2021, सुबह 8 बजे)👇

🔸सक्रिय मामले: 37,36,648
🔸अस्पताल से छुट्टी: 1,83,17,404
🔸मृत्यु के मामले: 2,42,362

* कोरोना पर सरकार द्वारा जारी नवीनतम एडवाइजरी के लिए mygov.in/covid-19 पर विजिट करें। *
पिछले 24 घंटों के दौरान 3.86 लाख से अधिक लोग कोविड-19 से स्वस्थ हुए और 20.23 लाख से अधिक वैक्सीन के डोज दिए गए हैं। अपनी बारी आने पर आप भी वैक्सीन जरूर लगवाएं।
जिसके होंठों पर हमेशा दुआ होती है,
ऐसा करने वाली सिर्फ मां होती है।
#MothersDay पर सभी माताओं को कोटि-कोटि नमन।

https://youtu.be/WrMcu6tm6K8
देश में कोविड वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। देखिए 9 मई 2021 तक देश भर में #COVIDVaccine की खपत और उपलब्धता के आकंड़े। कोरोना वैक्सीन से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए विजिट करें: https://mygov.in/covid-19
कोविड के दौरान रोग प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ाने के लिए अपने भोजन में इन बातों का रखें ध्यान।
कोरोना के मुश्किल वक्त में करोड़ों भारतीयों की सेवा करने वाले डॉक्टरों और चिकित्सा बिरादरी को सलाम। आइये कोविड उचित व्यवहार अपना कर इनके साथ सहयोग करें।

https://youtu.be/hFqVdwLawf8
*उपयोगी जानकारी*

❇️ पिछले 24 घंटों में 3.8 से अधिक लोग रिकवर हुए हैं।

❇️ वैश्विक सहायता पर नवीनतम अपडेट

🔸ऑक्सिजन कंसेंट्रेटर- 6738
🔸ऑक्सीजन सिलेंडर- 3856
🔸ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट्स- 16
🔸वेंटिलेटर / बीआई पीएपी- 4668
🔸रेमिडिसिवियर- 3 लाख

❇️ देश में सक्रिय कोरोना मामले घटकर कुल रिपोर्ट किए गए मामलों के लगभग 16.76% पर।

❇️ भारतीय वायुसेना राहत सहायता के वितरण के कुशलतापूर्वक समन्वय करने के लिए एक कोरोना एयर सपोर्ट मैनेजमेंट सेल का संचालन कर रहा है।

❇️ रेलवे ने अब तक देश भर में लगभग 4200 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचाया है।

❇️ स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड सुविधाओं के विभिन्न श्रेणियों में रोगियों के एडमिशन के लिए राष्ट्रीय नीति में संशोधन किया।

❇️ उत्तर प्रदेश, दिल्ली में लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा।

❇️ कल से दिल्ली के 7 स्थानों पर आयुष 64 का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

❇️ हौंसले से हराया कोरोना को: https://youtu.be/1rrYkRPSZks
प्रधानमंत्री ने भारत-यूरोपीय संघ के नेताओं की बैठक में भाग लिया। बैठक में कोविड व आर्थिक सुधार को लेकर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई और पुणे मेट्रो रेल परियोजना के लिए 150 मिलियन यूरो के वित्त अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। #Unite2FightCorona #TogetherWeCan
*उपयोगी जानकारी*

❇️ कुल दिए गए डोज- 17.01 करोड़ से अधिक

🔸 पिछले 24 घंटे में दिए गए डोज- 6.89 लाख

❇️ 18 से 44 वर्ष के नागरिकों को दिए गए डोज- 20 लाख

🔸 पिछले 24 घंटे में दिए गए डोज- 2.43 लाख

❇️ कुल परीक्षण- 30,37,50,077

❇️ केंद्र ने कोरोना रोगियों के बीच फंगल इंफेक्शन के प्रबंधन पर एडवाइजरी जारी किया है।

❇️ भारत में स्पुतनिक-V वैक्सीन की 1.5 लाख खुराकें पहुंची।

❇️ उत्तर प्रदेश, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर में 17 मई तक लॉकडाउन, तमिलनाडु में 24 मई तक लॉकडाउन।

❇️ सरकार दिल्ली के 7 केंद्रों पर कोविड रोगियों के लिए आयुष-64 वितरित करेगी।

❇️ #FakeNews: एक खबर में दावा किया जा रहा है कि भारत बायोटेक की वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ को 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए मंजूरी दे दी गई है, यह गलत है। वर्तमान में केवल 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक टीकाकरण के लिए पात्र हैं।
कोरोनावायरस पर नवीनतम जानकारी (10 मई 2021, सुबह 8 बजे) 👇

🔸सक्रिय मामले: 37,45,237
🔸अस्पताल से छुट्टी: 1,86,71,222
🔸मृत्यु के मामले: 2,46,116

* कोरोना पर सरकार द्वारा जारी नवीनतम एडवाइजरी के लिए mygov.in/covid-19 पर विजिट करें। *
#LargestVaccineDrive
भारत में 114 दिनों 17 करोड़ कोविड वैक्सीन के डोज लगाए गए।