MyGov हिन्दी न्यूज डेस्क
23.5K subscribers
4.03K photos
113 videos
2.76K links
टेलीग्राम पर MyGov, भारत सरकार का आधिकारिक हिन्दी चैनल।
MyGov होमपेज: mygov.in
加入频道
दुनिया के #LargestVaccineDrive से लेकर दुनिया के सबसे तेज़ टीकाकरण तक, न्यू इंडिया लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है! #1YearOfVaccineDrive
सबसे तेज टीकाकरण में भारत आज दुनिया में शीर्ष स्थान पर है। #1YearOfVaccineDrive
वसुधैव कुटुम्बकम!
दुनिया की फार्मेसी के रूप में, भारत ने समय-समय पर विभिन्न देशों को वैक्सीन प्रदान कर कोविड से उबरने में दुनिया की मदद की है। #1YearOfVaccineDrive
* उपयोगी जानकारी *

❇️ कोविड के खिलाफ मजबूती के साथ लड़ाई लड़ते हुए, भारत में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान ने आज एक वर्ष पूरा किया।

❇️ कुल 157 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है।

🔸 72.06% पात्र आबादी को पूरी तरह से वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है।

❇️ हम अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बना रहे हैं: पीएम

❇️ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतिवर्ष 16 जनवरी को स्टार्टअप दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।

❇️ तमिलनाडु में पहली से बारहवीं तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे।

❇️ भारत में कोविड टीकाकरण अभियान के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, आइए हम अपने हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के असाधारण प्रयासों को सलाम करें: youtu.be/rbfQljZIYlg
'मेड इन इंडिया' टीकों ने न केवल चिकित्सा के क्षेत्र में भारत के बढ़ते #AatmaNirbharta का प्रमाण है, बल्कि इसने देश भर में नागरिकों का विश्वास भी हासिल किया। #1YearOfVaccineDrive
* उपयोगी जानकारी *

❇️ प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का 83 वर्ष की आयु में निधन, देश में शोक की लहर।

❇️ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दावोस एजेंडा में ‘स्टेट ऑफ वर्ल्ड’ को संबोधित करेंगे।

❇️ कुल टीकाकरण कवरेज 157.83 करोड़ से अधिक हुआ।

❇️ पिछले 24 घंटे में 2,58,089 नए मामले दर्ज किए गए।

❇️ ओमिक्रॉन के अब तक 8,209 मामले दर्ज।

❇️ वर्तमान में साप्ताहिक मामलों का पॉजिटिविटी रेट 14.41% है।
कोविड मौतों की कम रिपोर्टिंग को लेकर खबरें तथ्यात्मक रूप से गलत एवं भ्रामक हैं। कोविड से जुड़ी नई और सटीक जानकारी के लिए विजिट करें: mygov.in/covid-19

#IndiaFightsCorona
'मास्क पहनकर अपनी और अपनों की सुरक्षा करें'
याद रखें मास्क बोझ नहीं बल्कि अपनों की सुरक्षा के प्रति एक अहम ज़िम्मेदारी है। इसलिए सार्वजनिक जगहों पर हमेशा मास्क लगाकर रखें एवं स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण बनानें में सहयोग करें। #IndiaFightsCorona
* उपयोगी जानकारी *

❇️ पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दावोस एजेंडा समिट में 'स्टेट ऑफ वर्ल्ड' को संबोधित करेंगे।

🔗 यहाँ देखें: youtu.be/xVFcmqHqoCw

❇️ कुल 157 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है।

🔸 48 लाख से अधिक लोगों को ऐहतियाती डोज लगाई गई।

🔸 15-17 वर्षीय आयुवर्ग को 3.55 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाई गई।

🔸 65.98 करोड़ से अधिक लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है।

❇️ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 158.12 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज प्रदान की गई है: सरकार

❇️ दिल्ली में सक्रिय कोविड मामलों की कुल संख्या 89,000 से अधिक पहुँच गई है।

❇️ यूएई से मुंबई पहुंचने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को आगमन पर सात-दिवसीय होम क्वारंटाइन और आरटी-पीसीआर टेस्ट में छूट दी गई है।

❇️ परीक्षा पे चर्चा 2022 में पीएम मोदी के साथ संवाद में भाग लेने के लिए अब मात्र 3 दिन बचे है।

🔗 जल्द पंजीकरण करें: https://innovateindia.mygov.in/ppc-2022/

❇️ बढ़ते कोविड मामलों के बीच वर्चुअल लर्निंग में सहायता के लिए शिक्षा मंत्रालय द्वारा सभी को मुफ्त लैपटॉप प्रदान करने का दावा करने वाली खबर गलत एवं भ्रामक है।
17 जनवरी, 2022 का #MyGovDailyDigest देखिए और #COVID19 से संबंधित सभी नवीनतम समाचारों, और सरकार की महत्वपूर्ण गतिविधियों से जुड़ी जानकारी से खुद को करें अपडेट!

👉 https://youtu.be/LXQNOzfPyWQ
'मास्क पहनकर अपनी और अपनों की सुरक्षा करें'
#IndiaFightsCorona
* उपयोगी जानकारी *

❇️ * कुल टीकाकरण कवरेज 158 करोड़ से अधिक पहुँचा। *

❇️ * कुल रिकवरीज 3.53 करोड़ पहुँची, वर्तमान में रिकवरी रेट 94.09% हैं। *

❇️ * सरकार ने वयस्क कोविड मरीजों के इलाज के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए​​। *
▪️* पढ़ने के लिए क्लिक करें: https://t.co/yvgOGSwOFK *

❇️ * 15-18 वर्षीय आयुवर्ग के 3.5 करोड़ से अधिक बच्चों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। *

❇️ * देश मे अबतक 8,891 ओमिक्रॉन मामले दर्ज किए गए। *

❇️ * रेलवे कोच, एसी बसों में कोविड से निपटने के लिए सीएसआईआर-सीएसआईओ द्वारा विकसित एंटीवायरल नई तकनीक सार्स-सीओवी-2 को लगाया जा रहा है। *
अपने और अपनों की सुरक्षा के लिए सार्वजनिक जीवन में इन तीन नियमों को अपनाएं:
- समय-समय पर हाथों को धोएं
- मास्क का उपयोग करें
- उचित दूरी का पालन करें
#IndiaFightsCorona
* उपयोगी जानकारी *

❇️ कुल 158.64 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई गई।

🔸पात्र आबादी को 54 लाख से अधिक एहतियाती डोज लगाई जा चुकी है।

❇️ इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में 5 करोड़ से अधिक ग्राहकों की संख्या पहुँचने के साथ ही यह अब तक का सबसे तेजी से बढ़ने वाला डिजिटल बैंक बन चुका है।

❇️ गणतंत्र दिवस की तैयारियों के मद्देनजर 20 जनवरी से दिल्ली में ड्रोन, हॉट एयर बैलून और पैराग्लाइडर के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

❇️ विशेषज्ञों की सलाह पर बच्चों को दी जाने वाली कोविड वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है एवं इसके प्रभाव पर उठाए गए सवाल निराधार और बेबुनियाद है।

❇️ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 158.16 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज प्रदान की गई हैं,

🔸जिनमे से 13.25 करोड़ डोज अभी शेष और लगाना बाकी है।
कोविड-19 के मुश्किल वक्त में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से सभी के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित। #TransformingIndia
शाबाश, यंग कोरोना वॉरियर्स!
अपने और अपनों के प्रति जागरूकता के साथ सजग ज़िम्मेदारी निभाते हुए 15-17 वर्षीय 50% से अधिक किशोरों ने लगवाई कोविड की पहली वैक्सीन डोज। आप भी तुरंत अपॉइंटमेंट बुक करें: http://cowin.gov.in #IndiaFightsCorona
* उपयोगी जानकारी *

❇️ * 15-17 वर्षीय आयुवर्ग के 50% से अधिक बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। *

❇️ * हेल्थकेयर, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को 50 लाख से अधिक एहतियाती डोज लगाई जा चुकी है। *

❇️ * केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से कोविड को फैलने से रोकने के लिए टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। *

❇️ * पीएम मोदी, 30 जनवरी को 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए अपने विचार साझा करेंगे। *

❇️ * पिछले 24 घंटे में लगभग 76 लाख वैक्सीन डोज लगाई गई। *

❇️ * देश मे अबतक 8,961 ओमिक्रॉन मामले दर्ज किए गए। *

❇️ * पिछले 24 घंटे में 1.88 लाख से अधिक मरीज ठीक हुए; वर्तमान में रिकवरी रेट 93.88 फीसदी है। *
'हर घर ने ठाना है, कोरोना को हराना है'
रिपोर्ट पॉजिटिव आने की स्थिति में खुद को 10 दिनों के लिए आइसोलेट करें, नियमित रूप से हाथ धोएं एवं मास्क का उपयोग करते हुए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें।
#IndiaFightsCorona

👉 https://youtu.be/njemFroiIYI