MyGov हिन्दी न्यूज डेस्क
23.5K subscribers
4.03K photos
113 videos
2.76K links
टेलीग्राम पर MyGov, भारत सरकार का आधिकारिक हिन्दी चैनल।
MyGov होमपेज: mygov.in
加入频道
मास्क कोविड-19 से हमारी हमारी रक्षा करता है, तो यह हमारा भी कर्तव्य है कि हम अपने मास्क का सही रख-रखाव और इस्तेमाल करें। देखिए मास्क का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। #IndiaFightsCorona

👉 https://youtu.be/Cs2wg-d5zHE
क्या आप यात्रा करने की योजना बना रहे हैं? सरकार द्वारा जारी नए यात्रा दिशा-निर्देश चेक करना न भूलें। इन निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित रहें! #IndiaFightsCorona

🔗 mygov.in/covid-19
आगमन पर, हवाई यात्रियों को कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के लिए इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना होगा। #IndiaFightsCorona
* उपयोगी जानकारी *

❇️ अब तक 131 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं।

❇️ केंद्र ने कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के विरुद्ध जन स्वास्थ्य तैयारियों और टीकाकरण के प्रगति की समीक्षा की।

❇️ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने संदिग्ध मामलों की शीघ्र पहचान सुनिश्चित करने के लिए टेस्टिंग बढ़ाने और निगरानी पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

❇️ भारतीय भारोत्तोलक #JhilliDalabehera ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में चल रहे राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2021 में महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 

❇️ सरकार ने 2030 तक ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को 15% तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।

❇️ कोविड और टीकाकरण के बारे में भ्रामक सूचनाओं के झांसे में न आएं, डॉक्टर्स की सलाह देखें:
youtube.com/playlist?list=PLGqF2Eq4iV7_Pgy03OO0syy3C6jq9M9gP
08 दिसंबर, 2021 का #MyGovDailyDigest देखिए और #COVID19 से संबंधित सभी नवीनतम समाचारों, और सरकार की महत्वपूर्ण गतिविधियों से जुड़ी जानकारी से खुद को करें अपडेट!

👉 https://youtu.be/H5VTreihWd4
प्रधानमंत्री ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और अन्य 11 दिवंगत सैन्य कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

🔗 youtu.be/Th481mrDoC0
🙏, आपका दिन शुभ हो!

* उपयोगी जानकारी *

❇️ कोविड बुलेटिन:

🔸 कुल वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है: 131.18 करोड़
🔸 वर्तमान में सक्रिय मामलों का प्रतिशत: 0.27
🔸 राष्ट्रीय रिकवरी रेट: 98.36%
🔸नए कोविड मामले दर्ज किए गए: 8,503
🔸 कुल टेस्टिंग की जा चुकी है: 65.32 करोड़

❇️ पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ समिट फॉर डेमोक्रेसी में भाग लिया।

❇️ पीएम मोदी और देश ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गवांने वाले अन्य दिवंगत सैन्यकर्मियों को अंतिम सम्मान दिया।

❇️ किसान संगठनों ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की।

❇️ अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानें 31 जनवरी 2022 तक निलंबित रहेंगी।

🔸 चुनिंदा रूट पर अलग-अलग मामलों के आधार पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को सक्षम अधिकारी द्वारा अनुमति दी जा सकती है।

❇️ जल्द कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लें और कोविड के नए वेरिएंट के खिलाफ अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित करें।

🔗 अभी बुक करें: cowin.gov.in
#IndiaFightsCorona
टीकाकरण के बाद भी कोरोना से बचाव हेतु सभी सावधानियों का पालन करना जरूरी है! कोविड-19 से सुरक्षित रहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये मंत्र हमेशा याद रखें - 'दवाई भी और कड़ाई भी '।
मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें! महामारी के दौरान बच्चों में अच्छा मानसिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के टिप्स और सुझावों के लिए देखिये यह वीडियो। #IndiaFightsCorona

👉 https://youtu.be/uB8LIcDY7EY
क्या आप हाल ही में कोविड-19 से रिकवर हुए हैं और अब आप एंग्जायटी से गुजर रहे हैं? देखिये, यहां पर आपके लिए एक संदेश है! #IndiaFightsCorona #Unite2FightCorona

👉 https://youtu.be/1rLGbP20AUQ
* उपयोगी जानकारी *

❇️ अब तक वैक्सीन की 131.83 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है।

❇️ 53% से अधिक वयस्क आबादी को पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है।

❇️ सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री कल बलरामपुर, उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे।

❇️ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 140 करोड़ वैक्सीन डोज प्रदान की गई है जिसमे से 18.80 करोड़ डोज अभी शेष और लगाना बाकी है।

❇️ दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और कर्नाटक से अब तक कुल 25 ओमिक्रॉन मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

❇️ देश में रिकॉर्ड टीकाकरण होने की खुशी में 3 महीने का फ्री रिचार्ज देने का दावा गलत व फर्जी है।
मां भारती का सपूत चला, विदा जनरल अलविदा।
भारत का शूरवीर चला, विदा जनरल अलविदा।।

है ये हमारा प्रण कि नहीं रहेंगी सूनी शौर्य की राहें।
देश की रक्षा को हम चुनते रहेंगे बलिदान की राहें ।।

दिखाकर हमें नया रास्ता वो जांबाज चला।
धरती का बेटा चला, आसमां का रक्षक चला, विदा जनरल अलविदा।।

https://youtu.be/xWJPQzkPJjU
* उपयोगी जानकारी *

❇️ कोविड बुलेटिन

🔸 कुल वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है: 132.05 करोड़
🔸 नए COVID मामले दर्ज किए गए: 7,992🔸 साप्ताहिक मामलो का पॉजिटिविटी रेट : 0.71%
🔸 राष्ट्रीय रिकवरी रेट: 98.36%
🔸 कुल टेस्टिंग की जा चुकी है: 65.46 करोड़

❇️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 1 बजे बलरामपुर, उत्तर प्रदेश में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन करेंगे।

🔗 लाइव देखें: youtu.be/aiegHI16ytY

❇️ भारत बायोटेक और बायोलॉजिकल ई को बूस्टर डोज के क्लीनिकल परीक्षण के लिए अनुमति मिल गई है।

❇️ शिक्षा मंत्रालय ने ऑनलाइन गेमिंग पर माता-पिता और शिक्षकों के लिए जारी किए परामर्श।

🔗 यहां पढ़ें: pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1780177

❇️ कोविड प्रबंधन में जुटे स्वास्थ्य कर्मियों की देखभाल में सुधार के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने उठाएं ज़रूरी कदम, पढें: pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1780152

👉 हमें नए मामलों में वृद्धि को रोकने के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार 😷 का सख्ती से पालन करना चाहिए। आइए मिलकर इस वायरस से एकजुट होकर लड़े!
क्या आप यात्रा करने की योजना बना रहे हैं? सरकार द्वारा जारी नए यात्रा दिशा-निर्देश चेक करना न भूलें। इन निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित रहें! #IndiaFightsCorona

🔗 mygov.in/covid-19
मास्क नहीं तो टोकेंगे, कोरोना को रोकेंगे! महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, सुरक्षित रहने के लिए कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार अपनाने का संकल्प लें।

👉 https://youtu.be/ej6-UZpoiTU
मास्क पहनने में लापरवाही न बरतें, आपकी बेपरवाही कहीं पूरे परिवार पर भारी न पड़ जाए।
#IndiaFightsCorona
* उपयोगी जानकारी *

❇️ अब तक 132.87 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं।

🔸 शाम 6:30 बजे तक 84 लाख से अधिक डोज लगाई गईं।

❇️ केंद्र ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से कोविड की स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने की सलाह दी।

❇️ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश स्थित बलरामपुर जिले में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन किया।

🔗 यहां देखें: youtube.com/playlist?list=PLGqF2Eq4iV79ydUZoA6dbgKjW3HJG9BGy

❇️ इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल के 7वें संस्करण का आज पणजी में उद्घाटन हुआ।

❇️ कोविड की स्थिति के बावजूद लगातार चार तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था में निरंतर वृद्धि।

❇️ DRDO ने पिनाका-ईआर, एरिया डेनियल मुनिशन और स्वदेशी रूप से विकसित फ़्यूज़ का सफल परीक्षण किया।
🙏, आपका दिन शुभ हो!

* उपयोगी जानकारी *

❇️ अब तक 132.98 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं।

❇️ पीएम मोदी आज दोपहर 12 बजे बैंक डिपॉजिट इंश्योरेंस प्रोग्राम को संबोधित करेंगे।

❇️ पिछले 24 घंटे में 7,774 नए मामले दर्ज किए गए।

❇️ वर्तमान में 92,281 सक्रिय कोविड मामले है।

❇️ वर्तमान में दैनिक मामलों का पॉजिटिविटी रेट 0.65% है।

❇️ केंद्र ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से उन जिलों की सीमाओं में प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है, जहां कोविड के अधिकतम मामले है।

❇️ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास 17.93 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज उपलब्ध है जिन्हें अभी लगाना बाकी है।

❇️ DRDO और भारतीय वायु सेना ने स्वदेश में डिजाइन व विकसित स्टैंड ऑफ एंटी टैंक मिसाइल (SANT) का सफल परीक्षण किया।