MyGov हिन्दी न्यूज डेस्क
23.5K subscribers
4.03K photos
113 videos
2.76K links
टेलीग्राम पर MyGov, भारत सरकार का आधिकारिक हिन्दी चैनल।
MyGov होमपेज: mygov.in
加入频道
* उपयोगी जानकारी *

❇️ कुल टीकाकरण कवरेज 129 करोड़ से अधिक हुआ।

❇️ पीएम मोदी ने आज गोरखपुर दौरे के दौरान लगभग ₹9,600 करोड़ की तीन प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन।

🔗 मुख्य अंश देखें: youtube.com/playlist?list=PLGqF2Eq4iV7-idcaasTNg6FA3vFHWb4G9

❇️ राष्ट्रीय रिकवरी रेट मार्च 2020 के बाद से अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है, जो कि वर्तमान में 98.36% है।

❇️ सरकार ने देश में आयुर्वेदिक, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी दवाओं के मानकीकरण के लिए एक कार्य योजना तैयार की है।

❇️ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 139 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन डोज प्रदान की जा चुकी हैं।
07 दिसंबर, 2021 का #MyGovDailyDigest देखिए और #COVID19 से संबंधित सभी नवीनतम समाचारों, और सरकार की महत्वपूर्ण गतिविधियों से जुड़ी जानकारी से खुद को करें अपडेट!

👉 https://youtu.be/g8TlAT3AYiU
नमस्कार 🙏, आपका दिन शुभ हो!

* उपयोगी जानकारी *

❇️ * कुल टीकाकरण कवरेज 129.54 करोड़ पहुंचा। *

❇️ * पिछले 24 घंटों में 9,500 से अधिक रिकवरी दर्ज की गई; वर्तमान में रिकवरी रेट 98.36 फीसदी है। *

❇️ * सरकार ने सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एयर सुविधा पोर्टल पर स्व-घोषणा पत्र अनिवार्य किया। *

❇️ * RBI आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति जारी करेगा। *

❇️ * नवंबर में घरेलू उड़ानों में यात्रियों का आंकड़ा एक करोड़ से अधिक हुआ। *

❇️ * राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 139 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज प्रदान की गई हैं, जिसमे से 19.19 करोड़ से अधिक अभी शेष और लगाना बाकी है। *
प्रवासी कामगारों के लिए बड़ी राहत। #ReformToTransform #TransformingIndia
"कोविड के दौर में MyGov ने देशवासियों तक सरकार के दिशानिर्देशों को आम जनता तक पहुँचाने के लिए एक ऐसा मंच प्रदान किया जिसने न केवल लोगों को जागरूक किया बल्कि अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का भी मौका दिया": श्री अजय साहनी, सेकेट्री , MEITY #AzadiKaDigitalMahotsav

👉 https://www.youtube.com/watch?v=VE4dh958nxE
* उपयोगी जानकारी *

❇️ * कैबिनेट के अहम फैसले: *
▪️* प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को मार्च 2024 तक बढ़ाया गया *
▪️* केन-बेतवा नदी जोडो परियोजना को लिंक करने की मंजूरी मिली *

❇️ * कुल टीकाकरण कवरेज 130 करोड़ से अधिक हुआ। *

❇️ * आईआईटीएफ 2021 में बढ़ी खादी की लोकप्रियता; 2.88 करोड़ रुपये की भारी रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई। *

❇️ * RBI ने द्विमासिक मौद्रिक नीति जारी की; प्रमुख नीतिगत दरें अपरिवर्तित रहेंगी। *

❇️ * सरकार ने सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एयर सुविधा पोर्टल पर स्व-घोषणा पत्र अनिवार्य किया। *

❇️ * राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 139 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज प्रदान की गई हैं। *
* उपयोगी जानकारी *

❇️ अब तक 130.39 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है।

❇️ कुल मामलों में 0.27% सक्रिय मामले हैं; वर्तमान में 94,742 सक्रिय मामले है।

❇️ केरल में 5,038 नए कोविड ​​​​मामले दर्ज किए गए।

❇️ पिछले 24 घंटों में 8,251 मरीज ठीक हुए, राष्ट्रीय रिकवरी रेट बढ़कर 98.36 फीसदी हो गया है।

❇️ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 140 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन प्रदान की जा चुकी है जिसमे से 19 करोड़ से अधिक डोज अभी शेष और लगाना बाकी है।

❇️ कैबिनेट ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण आवास योजना को मार्च 2024 तक जारी रखने की मंजूरी दी।

❇️ भारत आज संविधान सभा की पहली बैठक का 75वां वर्ष मना रहा है, जिसकी अध्यक्षता डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा ने की थी।
मास्क कोविड-19 से हमारी हमारी रक्षा करता है, तो यह हमारा भी कर्तव्य है कि हम अपने मास्क का सही रख-रखाव और इस्तेमाल करें। देखिए मास्क का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। #IndiaFightsCorona

👉 https://youtu.be/Cs2wg-d5zHE
क्या आप यात्रा करने की योजना बना रहे हैं? सरकार द्वारा जारी नए यात्रा दिशा-निर्देश चेक करना न भूलें। इन निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित रहें! #IndiaFightsCorona

🔗 mygov.in/covid-19
आगमन पर, हवाई यात्रियों को कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के लिए इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना होगा। #IndiaFightsCorona
* उपयोगी जानकारी *

❇️ अब तक 131 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं।

❇️ केंद्र ने कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के विरुद्ध जन स्वास्थ्य तैयारियों और टीकाकरण के प्रगति की समीक्षा की।

❇️ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने संदिग्ध मामलों की शीघ्र पहचान सुनिश्चित करने के लिए टेस्टिंग बढ़ाने और निगरानी पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

❇️ भारतीय भारोत्तोलक #JhilliDalabehera ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में चल रहे राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2021 में महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 

❇️ सरकार ने 2030 तक ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को 15% तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।

❇️ कोविड और टीकाकरण के बारे में भ्रामक सूचनाओं के झांसे में न आएं, डॉक्टर्स की सलाह देखें:
youtube.com/playlist?list=PLGqF2Eq4iV7_Pgy03OO0syy3C6jq9M9gP
08 दिसंबर, 2021 का #MyGovDailyDigest देखिए और #COVID19 से संबंधित सभी नवीनतम समाचारों, और सरकार की महत्वपूर्ण गतिविधियों से जुड़ी जानकारी से खुद को करें अपडेट!

👉 https://youtu.be/H5VTreihWd4
प्रधानमंत्री ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और अन्य 11 दिवंगत सैन्य कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

🔗 youtu.be/Th481mrDoC0
🙏, आपका दिन शुभ हो!

* उपयोगी जानकारी *

❇️ कोविड बुलेटिन:

🔸 कुल वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है: 131.18 करोड़
🔸 वर्तमान में सक्रिय मामलों का प्रतिशत: 0.27
🔸 राष्ट्रीय रिकवरी रेट: 98.36%
🔸नए कोविड मामले दर्ज किए गए: 8,503
🔸 कुल टेस्टिंग की जा चुकी है: 65.32 करोड़

❇️ पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ समिट फॉर डेमोक्रेसी में भाग लिया।

❇️ पीएम मोदी और देश ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गवांने वाले अन्य दिवंगत सैन्यकर्मियों को अंतिम सम्मान दिया।

❇️ किसान संगठनों ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की।

❇️ अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानें 31 जनवरी 2022 तक निलंबित रहेंगी।

🔸 चुनिंदा रूट पर अलग-अलग मामलों के आधार पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को सक्षम अधिकारी द्वारा अनुमति दी जा सकती है।

❇️ जल्द कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लें और कोविड के नए वेरिएंट के खिलाफ अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित करें।

🔗 अभी बुक करें: cowin.gov.in
#IndiaFightsCorona
टीकाकरण के बाद भी कोरोना से बचाव हेतु सभी सावधानियों का पालन करना जरूरी है! कोविड-19 से सुरक्षित रहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये मंत्र हमेशा याद रखें - 'दवाई भी और कड़ाई भी '।
मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें! महामारी के दौरान बच्चों में अच्छा मानसिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के टिप्स और सुझावों के लिए देखिये यह वीडियो। #IndiaFightsCorona

👉 https://youtu.be/uB8LIcDY7EY
क्या आप हाल ही में कोविड-19 से रिकवर हुए हैं और अब आप एंग्जायटी से गुजर रहे हैं? देखिये, यहां पर आपके लिए एक संदेश है! #IndiaFightsCorona #Unite2FightCorona

👉 https://youtu.be/1rLGbP20AUQ
* उपयोगी जानकारी *

❇️ अब तक वैक्सीन की 131.83 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है।

❇️ 53% से अधिक वयस्क आबादी को पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है।

❇️ सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री कल बलरामपुर, उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे।

❇️ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 140 करोड़ वैक्सीन डोज प्रदान की गई है जिसमे से 18.80 करोड़ डोज अभी शेष और लगाना बाकी है।

❇️ दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और कर्नाटक से अब तक कुल 25 ओमिक्रॉन मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

❇️ देश में रिकॉर्ड टीकाकरण होने की खुशी में 3 महीने का फ्री रिचार्ज देने का दावा गलत व फर्जी है।