MyGov हिन्दी न्यूज डेस्क
23.5K subscribers
4.03K photos
113 videos
2.76K links
टेलीग्राम पर MyGov, भारत सरकार का आधिकारिक हिन्दी चैनल।
MyGov होमपेज: mygov.in
加入频道
🙏 आपका दिन शुभ हो !

* उपयोगी जानकारी *

❇️ 99 दिनों में वैक्सीन की कुल 14 करोड़ डोज दी जा चुकी है।

❇️ पीएम मोदी आज पूर्वाह्न 11 बजे मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश को संबोधित करेंगे।
लाइव देखने के लिए क्लिक करें : https://youtu.be/hEDMydbG0b0

❇️ जम्मू एवं कश्मीर में 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण मुफ्त किया जाएगा।

❇️केंद्र ने टीकाकरण के तीसरे चरण में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नए टीकाकरण केंद्रों को पंजीकृत करने का सुझाव दिया।

❇️ केंद्र ने सभी राज्यों को #Remdesivir के आवंटन में भारी वृद्धि की है।

यह आवंटन 30 अप्रैल तक के लिए किया गया है।
🔸 महाराष्ट्र- 4,35,000
🔸गुजरात- 1,65,000
🔸 उत्तर प्रदेश- 1,61,000
🔸कर्नाटक- 1,22,000
🔸 दिल्ली- 72,000
🔸छत्तीसगढ़- 75,000
🔸 मध्यप्रदेश- 95,000

❇️ भारत बायोटेक ने राज्यों के लिए कोवैक्सीन का मूल्य 600 रुपये और निजी अस्पतालों के लिए 1200 रुपये तय किया है।
कोरोनावायरस पर नवीनतम जानकारी (25 अप्रैल 2021, सुबह 8 बजे) 👇

🔸 सक्रिय मामले: 26,82,751
🔸 अस्पताल से छुट्टी: 1,40,85,110
🔸 मृत्यु के मामले: 1,92,311

* कोरोना पर सरकार द्वारा जारी नवीनतम एडवाइजरी के लिए mygov.in/covid-19 पर विजिट करें। *
पिछले 24 घंटे में 2.17 लाख से अधिक लोग कोविड-19 बीमारी से स्वस्थ हुए। साथ ही पिछले 24 घंटों के दौरान 25 लाख से अधिक वैक्सीन के डोज दिए गए हैं।
देश एक बार फिर कोरोना के खिलाफ़ लड़ाई लड़ रहा है। आइये हम सभी हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को उनकी सतत सेवा व समर्पण के लिए धन्यवाद करें। कोविड उचित व्यवहार और सभी एसओपी का पालन कर हम निश्चित रूप से इस लड़ाई को जीत लेंगें।

https://youtu.be/F_nV2PZTnds
कोरोना के गंभीर लक्षण वाले मरीजों के उपचार हेतु दिशा-निर्देश - 1
कोरोना के गंभीर लक्षण वाले मरीजों के उपचार हेतु दिशा-निर्देश - 2
कोरोना के गंभीर लक्षण वाले मरीजों के उपचार हेतु दिशा-निर्देश - 3
ऑक्सीजन प्रोडक्शन और सप्लाई बढ़ाने के लिए कई स्तरों पर उपाय किए जा रहे हैं। देश में ऑक्सीजन सप्लाई में मदद के लिए भारतीय रेल ने ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाई है।

https://youtu.be/4N2AX9TFETo
* उपयोगी जानकारी *

❇️ पीएम मोदी के मन की बात का आज का एपिसोड पूरी तरह से कोरोना हीरोज पर केंद्रित रहा।

❇️ पीएम केयर फंड के माध्यम से जिला अस्पतालों में 551 ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किये जायेंगे।

❇️ महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय अपने ऑक्सीजन संयंत्र का निर्माण कर रहे हैं।

❇️ प्रमुख बंदरगाहों ने ऑक्सीजन और संबंधित उपकरणों के कार्गो वाले जहाजों का शुल्क माफ करने का निर्देश दिया।

❇️ दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन 3 मई तक के लिए बढ़ाया।

❇️ Remdesivir केवल आपातकालीन उपयोग के लिए है: https://youtu.be/R_soPMHr2P8
सरकार जरुरतमंदों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
देखिए उत्तर प्रदेश के उन 55 निजी अस्पतालों की सूची, जहां उपचार के लिए कोविड मरीजों को सीधे भर्ती कराया जा सकता है। इसके लिए किसी रेफरल की जरुरत नहीं है।
* उपयोगी जानकारी *

❇️ अब तक कुल 14.9 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

❇️ पिछले 24 घंटे में 3,49,691 नए मामले।

❇️ 2.17 लाख से अधिक लोग रिकवर।

❇️ केंद्र अपने 50℅ कोटे में से राज्यों को निःशुल्क वैक्सीन की डोज देना जारी रखेगा।

❇️ पीएम केयर फंड से दिल्ली में 8 ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट स्थापित किया जा रहा है।

❇️ आईटीबीपी द्वारा संचालित सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर आज से शुरू हो रहा है।

❇️ अमेरिकी सरकार ने भारत में कोरोना वैक्सीन के निर्माण के लिए आवश्यक कच्चे माल के आयात पर से प्रतिबंध हटाया।

❇️ केंद्र ने सभी गैर-चिकित्सा उद्देश्यों के लिए लिक्विड ऑक्सीजन का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगाया।

❇️ ओडिशा सरकार 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त टीकाकरण उपलब्ध कराएगी।
कोरोनावायरस पर नवीनतम जानकारी (26 अप्रैल 2021, सुबह 8 बजे) 👇

🔸 सक्रिय मामले: 2813658
🔸 अस्पताल से छुट्टी: 14304382
🔸 मृत्यु के मामले: 195123

* कोरोना पर सरकार द्वारा जारी नवीनतम एडवाइजरी के लिए mygov.in/covid-19 पर विजिट करें। *
पिछले 24 घंटे में 2.19 लाख से अधिक लोग कोविड-19 बीमारी से स्वस्थ हुए। साथ ही पिछले 24 घंटों के दौरान 9.95 लाख से अधिक वैक्सीन के डोज दिए गए हैं।
कोविड-19 के खिलाफ देश की लड़ाई में हजारों फ्रंटलाइन वर्कर्स आज अपना जीवन दांव पर लगाकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। इन सबकी सेवाओं के बारे में, इनके अनुभव के बारे में, देश को जरुर जानना चाहिए : पीएम

https://youtu.be/90JbvZ0DmgM
#LargestVaccineDrive के 100 वें दिन तक 14.1 करोड़ से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया।
देश में कोविड वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। देखिए 26 अप्रैल 2021 तक देश भर में #COVIDVaccine की खपत और उपलब्धता के आकंड़े।